सोनी सब के शो ‘ध्रुव तारा’ में, पंकज धीर ध्रुव के पिता की भूमिका निभाएंगे, जो पितृसत्तात्मक सोच वाला सख्त व्यक्ति है

हिंदी टीवी2 Julyसोनी सब

पंकज धीर – सोनी सब के शो रुव तारा में

Pankaj Dheer as Giriraj
Dhruv Tara Samay Sadi Se Pare Serial Star Cast – Pankaj Dheer as Giriraj

सोनी सब का ‘ध्रुव तारा – समय सदी से परे’ प्यार और समय यात्रा की दिलचस्प कहानी है। महारानी तारा (रिया शर्मा) और उनके भाई महावीर (कृष्णा भारद्वाज) के बीच हाई-ऑक्टेन ड्रामा होता है, जिसकी वज़ह से ध्रुव (ईशान धवन) और तारा को 17वीं सदी से भागना पड़ता है, हालांकि, समय के इस जादुई सफर में कुछ गड़बड़ी हो जाती है जिससे वे 19वीं सदी में पहुंच जाते हैं, और एक नए दौर में ध्रुव और तारा के रूप में उनका पुनर्जन्म होता है। फिर कहानी 20 साल आगे बढ़ते हुए, नए किरदार और नई कहानी लेकर आती है।

अब जबकि ध्रुव-तारा की प्रेम कहानी में नया अध्याय शुरू होने वाला है, उनके साथ नए कलाकार और किरदार जुड़ गए हैं। ऐसे ही एक अभिनेता हैं अनुभवी कलाकार पंकज धीर, जो ध्रुव के पिता गिरिराज की भूमिका निभाएंगे। गिरिराज एक सख्त और समय का पाबंद व्यक्ति है, जो नियमों और कानून का सख्ती से पालन करने के लिए जाना जाता है। उसका स्वभाव उसके छोटे बेटे ध्रुव से बिल्कुल अलग है, जो आलसी और बागी स्वभाव का इंसान है। इस वज़ह से पिता-पुत्र की जोड़ी के बीच टकराव होता है।

ध्रुव तारा – समय सदी से परे

गिरिराज की भूमिका निभाने वाले पंकज धीर कहते हैं, “मुझे मेरे लुक में बहुत मज़ा आ रहा है, जो 19वीं सदी का रईस व्यक्ति है। एक अभिनेता के रूप में, नई भूमिकाओं के साथ प्रयोग करते रहना हमेशा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होता है, और मैं गिरिराज की भूमिका में दर्शकों से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं।

Dhruv Tara Samay Sadi Se Pare
Dhruv Tara Samay Sadi Se Pare

उसके अनुशासन में रहने और नियमों का पालन करने के स्वभाव के कारण अक्सर ही उसके बेटे ध्रुव के साथ तनाव पैदा होता है, जिसका बागी स्वभाव इसके बिल्कुल विपरीत है। मैं इस किरदार को जीवंत करने, और 19वीं सदी की पृष्ठभूमि में स्थापित पिता-बेटे के रिश्ते की जटिलताओं को दर्शाने के लिए रोमांचित हूं।”
देखते रहिए ध्रुव तारा, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, केवल सोनी सब पर

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *