वीर हनुमान’ का प्रसारण 11 मार्च से हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे केवल सोनी सब पर होगा

हिंदी टीवी22 Februaryसोनी सब

सोनी सब 24 फरवरी को श्री राम घाट, उज्जैन में ‘वीर हनुमान’ के लिए भारत का पहला क्रांतिकारी 3डी स्काई प्रोजेक्शन प्रस्तुत कर इतिहास रचने को तैयार!

उज्जैन में दिव्य दृश्य का गवाह बनें: वीर हनुमान का भव्य आगमन!

Veer Hanuman Serial Launch
Veer Hanuman Serial Sony SAB

सोनी सब भारतीय मनोरंजन जगत में एक क्रांतिकारी कदम उठा रहा है। भारत में एक रिकॉर्ड बनाते हुए चैनल अपना पौराणिक धारावाहिक ‘वीर हनुमान’ का लॉन्च बिल्कुल ही अलग तरीके से करने जा रहा है। 24 फरवरी को पवित्र नगरी उज्जैन के श्री राम घाट पर सांसों को थाम लेने वाले स्काई प्रोजेक्शन के साथ इसका शुभारंभ किया जा रहा है।

महाशिवरात्रि समारोह की शुरुआत करते हुए सोनी सब उज्जैन में रात को आकाश में भगवान हनुमान की दिव्य जीवन यात्रा का भव्य 3डी होलोग्राफिक प्रदर्शन प्रस्तुत करेगा। यह ऐतिहासिक दृश्य 24 फरवरी को शाम 6:45 बजे से रात 10 बजे तक उज्जैन के आसमान में दिखाई देगा, जो भारत में अपनी तरह का पहला आयोजन होगा। इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के लिए शो के प्रमुख कलाकार आरव चौधरी, सायली सालुंखे, माहिर पांधी और आन तिवारी भी श्री राम घाट पर मौजूद रहेंगे।

Actors

शो में भगवान हनुमान के पिता केसरी की भूमिका निभा रहे आरव चौधरी ने उज्जैन के लोगों से इस अनूठे क्षण का गवाह बनने के लिए श्री राम घाट पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा, “मैं बेहद उत्साहित हूं कि हम भारत में पहली बार 3डी होलोग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन के साथ इतिहास रचने जा रहे हैं। उज्जैन आकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने और लोगों को युवा हनुमान की अनूठी कहानी की झलक दिखाने के लिए मैं उत्सुक हूं।

कुछ शो खास होते हैं, और ‘वीर हनुमान’ ऐसा ही एक शो है, जो दर्शकों को न केवल पर्दे पर बल्कि वास्तविक दुनिया में भी अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा। 24 फरवरी को शाम 6:45 बजे से हमारे साथ जुड़ें और उज्जैन में भगवान हनुमान के आगमन का स्वागत करें!”
‘वीर हनुमान’ का प्रसारण 11 मार्च से हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे केवल सोनी सब पर होगा।

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *