महेश भट्ट और सुहृता दास ने किसान पुत्र अरहान पटेल को ‘तू मेरी पूरी कहानी’ से किया लॉन्च

हिंदी टीवी26 Septemberटेलीविजन न्यूज़

सीहोर का किसान बेटा अरहान पटेल, महेश भट्ट और निर्देशक सुहृता दास की ‘तू मेरी पूरी कहानी’ से रख रहा है बॉलीवुड में कदम

Tu Meri Poori Kahani Movie
Tu Meri Poori Kahani Movie

मुंबई, सितम्बर 2025 : मध्य प्रदेश के सीहोर की खेतों से लेकर बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया तक, अरहान पटेल का सफर सपनों की ताकत का असली सबूत है। किसान पिता के बेटे अरहान ने संघर्ष और धैर्य के वर्षों बाद महेश भट्ट की फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी‘ से अब बड़े पर्दे पर बतौर लीडिंग मैन डेब्यू किया है।

फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग इसकी नई जोड़ी और दिल को छू लेने वाली कहानी को लेकर उत्साहित हैं।

अरहान कहते हैं, ” सुहृता मैम की हमारी अधूरी कहानी एक बेहद काव्यात्मक और आत्मा को छू लेने वाली फिल्म है। उसी फिल्म के बाद उन्होंने मुझमें वह क्षमता और चिंगारी देखी, जिसकी वजह से मुझे यह ब्रेक मिला। उन्होंने ही सोचा कि मैं रोहन के किरदार में फिट बैठ सकता हूँ। वे एक कमाल की स्टोरीटेलर हैं और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे अपनी पहली फिल्म में उनके मार्गदर्शन और महेश भट्ट जैसे निर्माता के साथ काम करने का मौका मिला।”

अरहान के करियर के इस बड़े मौके को गढ़ने में महेश भट्ट और निर्देशक सुहृता दास की अहम् भूमिका रही है। भट्ट कैंप का नया टैलेंट खोजने का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, आदित्य रॉय कपूर से लेकर कंगना रनौत तक शामिल हैं। इसने बार-बार यह साबित किया है कि बैकग्राउंड कभी रुकावट नहीं बनता, जब टैलेंट और पैशन को सही प्लेटफॉर्म मिलता है।

सीहोर के इस छोटे-से कस्बे से निकलकर बॉलीवुड का हीरो बनने का अरहान पटेल का सफर, देशभर के सपने देखने वालों के लिए एक प्रेरणा है: मेहनत, जज़्बे और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है।

फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।

Arhaan Pateel In Tu Meri Poori Kahani
Arhaan Pateel In Tu Meri Poori Kahani
हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *