पटियाला बेब्स में होगी अमृता प्रकाश की एंट्री – सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन

देखते रहिए पटियाला बेब्स, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे

Patiala Babes Online Episodes
Patiala Babes Online Episodes

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पटियाला बेब्स दो बहनों मिनी (अशनूर कौर) और आर्या (सायशा बजाज) के बीच सच्चे रिश्तों की कहानी है। मिनी की मां और उनके सौतेले पिता के गुजर जाने के बाद, मिनी अपनी सौतेली बहन सायशा और अपनी मां के रेस्टोरेंट पटियाला बेब्स की जिम्मेदारी संभालती नजर आ रही हैं। इसमें लीप के बाद आए सौरभ राज जैन को भी शेफ नील के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है। कहानी में आए नए ट्विस्ट के मुताबिक, अब इस शो में खूबसूरत अमृता प्रकाश की एंट्री होगी, जो नील से अलग रह रहीं उनकी पूर्व पत्नी का रोल निभाएंगी।

इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में पहले ही अपना एक नाम बना लिया है, चाहे वो फिल्में हों या टेलीविजन शोज़, और अब वो पटियाला बेब्स में एक और खास किरदार निभाने जा रही हैं।

अभिनेत्री अमृता प्रकाश

(सोनी लिव एप्प डाउनलोड)अमृता ने कहा, “मुझे खुशी है कि मैं जल्द ही पटियाला बेब्स में नजर आऊंगी। इंडियन टेलीविजन पर यह शो ताजा हवा के झोंके की तरह है। यह शो अपने आप में अनोखा है और इसे देखकर ताजगी का एहसास होता है। मुझे इस शो की सारी टीम और इसके कलाकारों से मिलने का इंतजार है।

Amrita Prakash In Patiala Babes
Amrita Prakash In Patiala Babes

मैंने सौरभ और अशनूर का काम देखा है और मुझे लगता है वे बड़ी खूबसूरती से अपना किरदार निभाते हैं। मैं नील की नाराज पत्नी का रोल निभाऊंगी, जो अपना हक लेने आती है। मैं यह किरदार निभाने को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि यह वैसा बिल्कुल नहीं है, जैसी मैं असल जिंदगी में हूं। कुल मिलाकर, मुझे उम्मीद है कि मैं इस शो में अपना प्रभाव छोड़ सकूंगी। मुझे पटियाला बेब्स के साथ अपने सफर का इंतजार है।”

इस शो में दर्शक आगे देखेंगे कि नील की पूर्व पत्नी ईशा (अमृता प्रकाश) कैसे मिनी और सौरभ की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लाती है। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा की क्या नील और मिनी एक दूसरे के प्रति अपने जज्बात जाहिर करेंगे और एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करेंगे?

Sony Liv App Download
Sony Liv App Download

 

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *