गीता कपूर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर-सीज़न 4’ की जज के तौर पर वापसी करने वाली हैं

इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 4 – सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न

India's Best Dancer 4 Launch Date
India’s Best Dancer 4 Launch Date

डांस करने का अनुभव हर चीज से बेहतर है – यह आपको खुश, उत्साहित, ऊर्जावान, प्रोत्साहित महसूस करा सकता है, और यह सूची लंबी हो सकती है। डांस का सबसे बेहतरीन मंच, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर इंडियाज़ बेस्ट डांसर अपने चौथे सीज़न के साथ वापस आ रहा है और इसका नया प्रोमो दर्शकों से आग्रह करता है कि “जब दिल करे डांस कर”।

यहां प्रोमो देखें: https://www.instagram.com/reel/C8eOvylPPOZ/?igsh=MWx4N3JyYmZmMWFiaA==

इस बहुचर्चित होमग्रोन फॉर्मेट में डांस के प्रति अपनी अनूठी विशेषज्ञता और जुनून के साथ, प्रसिद्ध कोरियोग्राफ़र गीता कपूर इस शो के नवीनतम सीज़न के लिए पुन: जज पैनल में शामिल होंगी। नवीनता और रचनात्मकता पर अपनी पैनी नज़र रखते हुए, गीता कपूर एक्ट में ‘नयापन’ तलाशेंगी, और डांसर्स को मंच पर नए और मौलिक मूव्स करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

गीता कपूर

गीता कपूर ने जज की भूमिका में वापसी करने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “इस फॉर्मेट की शुरुआत से ही इंडियाज़ बेस्ट डांसर का हिस्सा बने रहने का सफर लाजवाब रहा है। मैं चौथे सीज़न में वापसी करने के लिए उत्साहित हूं और मैं हमारे महत्वाकांक्षी प्रतिभागियों के इनोवेटिव डांस मूव्स को देखने के लिए उत्सुक हूं। इस मंच के ज़रिये डांस स्टार्स की अगली पीढ़ी को खोजना और उन्हें बेहतर बनाना बड़ी ज़िम्मेदारी है जो मुझे वाकई पसंद है, और मैं यह देखने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती कि ये असाधारण डांसर मंच पर क्या लेकर आएंगे।”

‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 4’ का प्रीमियर 13 जुलाई 2024 को होगा और यह हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा!

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *