भाखरवड़ी सब टीवी पर जल्‍द आ रहा है – जे डी मजेठिया और आतिश कपाडि़या के जीवन से जुड़ा शो

सब टीवी भाखरवड़ी

Bhakharwadi Sony SAB TV
Bhakharwadi Sony SAB TV

खुशियां देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुये, जेडी मजेठिया और आतिश कपाडि़या के साथ मिलकर सोनी सब ने एक और अनूठी पेशकश के साथ वापसी की है। इस शो का नाम है, भाखरवड़ी और इसकी कहानी पुणे की पृष्‍ठभूमि पर आधारित है। इसमें एक मराठी और गुजराती परिवार के बीच वैचारिक मतभेदों को कॉमिक अंदाज में दिखाया गया है। ये दोनों परिवार बिजनेस में एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। जिंदगी से जुड़ी इसी कहानी में देवेन भोजानी और परेश गणात्रा जैसे बहुमुखी प्रतिभाशाली कलाकार लंबे समय के बाद टेलीविजन पर वापस लौट रहे हैं।

इस नये कॉमेडी शो के बारे में बताते हुये प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया ने कहा, ”खिचड़ी, बा बहू और बेबी तथा साराभाई वर्सेज साराभाई के निर्माता होने के नाते, पारिवारिक दर्शक हमसे हमेशा ही कुछ अनूठी कॉमेडी की अपेक्षा करते हैं और हमने उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। एक फुल फैमिली एन्‍टरटेनमेंट है, जिसमें इमोशन, ह्यूमर, ड्रामा, लव स्‍टोरी और कई अन्‍य पहलु भी शामिल हैं, जो भरपूर मनोरंजन देंगे। यह शो चैनल के किसी दूसरे शो के साथ कोई मुकाबला नहीं करेगा। यह असलियत में एक साइड डिश है, लेकिन सोनी सब पर इसे एक मेन डिश के रूप में प्रस्‍तुत किया जायेगा और दर्शक एक डेजर्ट के रूप में इसका आनंद उठायेंगे।”

आतिश कपाडि़या ने आगे कहा, ”यह लाइफ कॉमिक टीवी सीरीज की एक स्‍लाइस है, जिसका नाम है । यह डिश की तरह है, जिसमें मुंह में पानी भर देने वाली कई सामग्रियां होती हैं। इस शो की कहानी पुणे पर आधारित है। इसमें एक मराठी और गुजराती परिवार के बीच वैचारिक मतभेदों को दिखाया गया है और इसके इर्द-गिर्द एक प्रेम कहानी बुनी गई है।”

Sony SAB TV Shows
Sony SAB TV Shows

रिश्‍तों और परिवार के स्‍पेशल एसेंस की पेशकश हास्‍य अंदाज में करते हुये, भाखरवड़ी द्वारा गुजराती एवं मराठी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कुछ मशहूर और प्रतिभाशाली कलाकारों को एकसाथ पेश किया जायेगा। इस शो का प्रसारण जल्‍द ही सिर्फ सोनी सब पर किये जाने की उम्‍मीद है।

Sony Liv App Download
Sony Liv App Download

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *