बैंड बाजा बंद दरवाज़ा – अभिनेता मुकेश तिवारी सोनी सब के में भूत के रूप में आयेंगे नज़र

देखिये, क्‍यों संजय शर्मा भूत के रूप में वापस लौटा है? और अधिक जानने के लिये बने रहिये सोनी सब के ‘बैंड बाजा बंद दरवाज़ा’ के साथ।’’

Band Baja Bandh Darwaza Show Sony Sab TV
Band Baja Bandh Darwaza Show Sony Sab TV

सोनी सब अपने नये शो ‘बैंड बाजा बंद दरवाज़ा’ के साथ पूरे जोरशोर से 2019 की शुरुआत करने को तैयार है। मुकेश तिवारी अभिनीत यह हॉरर-कॉमेडी शो दर्शकों को भूतिया ट्विस्‍ट के साथ एक धमाकेदार सफर पर ले जायेगा। फिल्‍मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिये मशहूर, वह एक नये अवतार में नज़र आयेंगे, यानी भूत के रूप में! संजीव शर्मा का किरदार निभा रहे मुकेश अपनी आपसी दुश्‍मनी निकालने के लिये एक परिवार को डराते हैं और यह साबित करते हैं कि बदला जितनी देर से लिया जाये उसका स्‍वाद उतना अच्‍छा होता है।

Sony Liv App Download
Sony Liv App Download

बैंड बाजा बंद दरवाज़ा’ संजीव शर्मा की कहानी है जोकि 25 साल पहले खो चुके अपने प्‍यार के जीवन में भूत बनकर आता है। संजीव, सरिता नाम की एक लड़की से शादी करने वाला होता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता क्‍योंकि वह अपने प्रेमी चंदन खुराना के साथ भाग जाती है। संजीव उससे बदला लेने के लिये वापस आता है और उसकी जगह उसके बेटे को परेशान करता है। चूंकि, संजीव की शादी नहीं हो पाती और वह अकेले जीवन बिताता है, इसलिये वह चाहता है कि सरिता और चंदन का बेटा रॉकी भी अकेले ही जिंदगी गुजारे।

Sony SAB TV Shows
Sony SAB TV Shows

बेहतरीन कलाकारों और जबर्दस्‍त कहानी के साथ, ‘बैंड बाजा बंद दरवाज़ा’ 2019 में सोनी सब पर प्रसारित किया जायेगा। अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए, मुकेश तिवारी कहते हैं, ‘‘मैं सोनी सब के ‘बैंड बाजा बंद दरवाज़ा’ के रूप में हॉरर-कॉमेडी जोनर में काम करने के लिये बेहद उत्‍साहित हूं। एक कलाकार के तौर पर मैंने अलग-अलग शेड्स के विभिन्‍न किरदारों को निभाने की कोशिश की है और इस शो को चुनना एक आसान विकल्‍प था। इस मजेदार नये शो के साथ मुझे दर्शकों को हंसाने का इंतजार है!’’

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *