आयुष्मान ऐक्टिव – डिश टीवी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिये सर्विस पेश की

हिंदी टीवी21 Julyटेलीविजन न्यूज़

आयुष्मान ऐक्टिव

विश्व की सबसे बड़ी सिंगल-कंट्री डीटीएच कंपनी डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने डॉमिनिच प्रोडक्शंस के साथ मिलकर अपनी तरह की पहली वैल्‍यू ऐडेड सर्विस ‘आयुष्मान ऐक्टिव’ को पेश किया है। इसकी पेशकश अपने दोनों ब्राण्ड्स डिश टीवी और डी2एच पर वरिष्ठ नागरिक दर्शकों के लिये अनूठा और संलग्नतापूर्ण कंटेन्ट देने के लिये की गई है। यह सर्विस 16 जुलाई से दोनों प्लेटफॉर्म्स पर 45 दिनों के लिये विशेष रूप से उपलब्ध होगी। यह पहली सर्विस है, जिसे वरिष्ठ नागरिकों को भागीदार बनाने और प्रेरित करने तथा टीवी देखने का अर्थपूर्ण अनुभव देने के लिये तैयार किया गया है।

Dish TV India
Dish TV India

वरिष्ठ नागरिकों को अपना जीवन अपनी इच्छा से जीने और सही निर्णय लेने के लिये सशक्त करने वाली यह सर्विस यूजर्स को पुराना संगीत, बॉलीवुड फिल्में और स्वस्थ तथा तंदुरूस्त जीवनशैली पर ज्ञान दे सकती है। ‘आयुष्मान ऐक्टिव’ सर्विस में वरिष्ठ नागरिकों के लिये भक्ति भाव, आपका साथी, किक स्टार्ट 60 और मजनी लाइफ जैसे शोज होंगे।

  • वरिष्ठ नागरिक दर्शकों के लिये अलग-अलग जोनर में खासतौर से कंटेंट तैयार किये गये
  • डिश टीवी और डी2एच दोनों ही प्‍लेटफॉर्म्‍स पर 45 दिनों के लिये उपलब्ध

इतना ही नहीं, वीकेंड्स को रोमांचक बनाने के लिये इस सर्विस में प्रत्येक शनिवार और रविवार को सदाबहार गीतों के साथ 60, 70 और 80 के दशक की क्लासिक फिल्में भी होंगी। चौबीसों घंटे सातों दिन चलने वाले विज्ञापन-रहित सर्विस प्लेटफॉर्म के साथ डिश टीवी वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में उत्साह लाना चाहता है, जिसके लिये भक्ति से लेकर मनोरंजन और वित्तीय योजना, स्वास्थ्य तथा दर्शन-शास्त्र की शैलियों के शोज होंगे।

Dish TV Ayushmaan Active
Dish TV Ayushmaan Active

नई सर्विस की घोषणा करते हुए डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं ग्रुप सीईओ श्री अनिल दुआ ने कहा, ‘‘हम डीटीएच उद्योग में अग्रणी हैं और अपने दर्शकों को उनकी आयु से इतर संलग्नतापूर्ण कंटेन्ट देना चाहते हैं। इसलिये हम ‘आयुष्मान ऐक्टिव’ सर्विस की पेशकश करते हुए रोमांचित हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिये है। यह सर्विस सभी प्रकार के कंटेन्ट का संपूर्ण गंतव्य होगी और हमारे वरिष्ठ दर्शकों का मनोरंजन करेगी, उन्हें प्रेरित करेगी और अपडेटेड रखेगी। यह सेवा इस तथ्य का प्रमाण है कि डिश टीवी सभी प्रकार के दर्शकों के लिये है।’’

‘आयुष्मान ऐक्टिव’ सर्विस डिश टीवी और डी2एच के चैनल नंबर 130 पर उपलब्ध होगी, जिसका शुल्क 40 रूपये + कर प्रतिमाह है। यह नि:शुल्क प्रीव्यू की अवधि के बाद लागू होगा।

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *