दस का दम दमदार फिनाले रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर

रानी मुखर्जी ने अब्राम खान और सलमान खान की बेटी की शादी की घोषणा की – दस का दम दमदार फिनाले

Dus ka Dum Finale Episode
Dus ka Dum Finale Episode

इस वीकेंड देखिये बॉलीवुड की करण अर्जुन की जोड़ी को दस का दम में एक ही प्लेटफोर्म पर! शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ दस का दम -दमदार फाइनल में एक साथ आएँगे और उनके साथ और कोई नहीं बल्कि रानी मुखर्जी भी होगी. उनके हंसी मज़ाक के साथ, दर्शक इस तिकड़ी को दिल खोलकर बात करते हुए देखेंगे और शो पर और भी निजी राज़ साझा करेंगे।

Sony Entertainment Television
Sony Entertainment Television

बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने बताया कि उनका छोटा बेटा अब्राम सलमान खान की तरह कैसे है। जबकि थोड़ी सी बात पर अक्सर अपने मातापिता को यह कहता रहता है, कि मैं आपसे प्यार करता हूँ, और वह लगभग हर लड़की से अपने प्यार का इज़हार करता रहता है! इसे आगे बढाते हुए, रानी मुखर्जी ने कहा, “सलमान मेरी इच्छा है कि आपकी बेटी हो!

आपकी बेटी सबसे सुंदर लड़की होगी। उसमें तुम्हारे सारी खूबियाँ होंगी। हम वास्तव में अब्राम के साथ तुम्हारी बेटी की जोड़ी देखना चाहेंगे। ” . शाहरुख ने इसमें आगे बढ़ते हुए कहा “हमें इस शो में रानी को नहीं बुलाना चाहिए था. वह शो पर और कुछ नहीं बस यही किस्सा कह रही है कि इसका रिश्ता उससे, इसका नाम तो शादी मुखर्जी होना चाहिए था। ”

Sony Liv App Download
Sony Liv App Download

शनिवार और रविवार को देखिये दस का दम दमदार फिनाले रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *