सन नियो के शो इश्क़ जबरिया’ में चुने जाने को लेकर अभिनेता लक्ष्य खुराना ने कही ये बात, “कहा, यह किरदार मेरी नियति में था” !

हिंदी टीवी25 Juneसन नियो

अभिनेता लक्ष्य खुराना ने कही ये बात, कहा, यह किरदार मेरी नियति में था

Lakshay Khurana Serial Ishq Jabariya
Lakshay Khurana About Serial Ishq Jabariya

जीईसी इंडस्ट्री में हाल ही में कदम रखने वाले सन नियो पर लॉन्च हुए शो ‘इश्क़ जबरिया‘ को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस शो में आदित्य का मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता लक्ष्य खुराना ने अपने किरदार के लिए चुने जाने को लेकर अपने दर्शकों से कई अहम् खुलासे किए। लक्ष्य ने साझा किया कि कैसे नियति ने ‘इश्क़ जबरिया’ शो के लिए उन्हें चुना और कैसे सबकुछ उनके पक्ष में होता चला गया। इस किरदार के लिए खुद को सौभाग्यशाली मानने वाले अभिनेता लक्ष्य खुराना ने बताई यह ख़ास बात।

‘इश्क़ जबरिया’ में भूमिका निभाने के अपने निर्णय के बारे में बात करते हुए, लक्ष्य खुराना ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि नियति ने मुझे इस शो के लिए चुना है क्योंकि इस नए शो के ऑफर होने से एक महीने पहले ही मेरा पिछला शो खत्म हुआ था। शुरुआत में, मैं कोई नया प्रोजेक्ट लेने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि मुझे अपने लिए कुछ समय चाहिए था ताकि मैं अपनी ऊर्जा को फिर से पा सकूं। जब यह ऑफर मेरे पास आया, तो मुझे ऑडिशन स्क्रिप्ट मिली और यह मुझे बहुत दिलचस्प लगी। मैंने सोचा, ‘क्यों न ऑडिशन देने की कोशिश की जाए?'”

लक्ष्य खुराना

उन्होंने आगे कहा, “जब मैंने ऑडिशन दिया, तो निर्माता और अन्य लोगों को मेरा प्रदर्शन बहुत पसंद आया और उन्होंने कहा कि हमें एक मॉक शूट करना होगा। उस समय, ऐसा लगा कि यह वास्तव में हो रहा है। मैंने उम्मीद की थी कि यह थोड़ा बाद में शुरू हो या शायद न हो, लेकिन मुझे मॉक शूट के लिए कॉल आया। उस वक़्त मैं दिल्ली में अपने घर पर था, लेकिन मॉक शूट के पंहुचा और मैंने शूट भी किया। बाद में, उन्होंने मुझे कॉल करके सूचित किया कि मुझे इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनल कर लिया गया है। तब ऐसा लगा जैसे यह भगवान का संकेत था कि मुझे इस शो को करना चाहिए, इसलिए सब कुछ सही समय पर होता चला गया।”

इश्क़ जबरिया

एक रोमांटिक ड्रामा है जो गुलकी की कहानी को प्रस्तुत करता है जो एक जीवंत युवा महिला हैं और एयर होस्टेस बनने का सपना देखती हैं। अपनी निर्दयी सौतेली माँ से मिलने वाली प्रताड़नाओं के बावजूद, गुलकी कभी उम्मीद नहीं छोड़ती। उसकी यात्रा कई उतार-चढ़ाव से भरी होती है और जहाँ उसके जीवन में अचानक प्यार की एंट्री भी होती है। ऐसे में उसके जीवन में आगे क्या होता है यह देखना दिलचस्प है। पता हो कि इस शो में काम्या पंजाबी, सिद्धि शर्मा और लक्ष्य खुराना महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

‘इश्क़ जबरिया’ शो देखने के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, सन नियो पर।

Sun TV Hindi GEC - Sun Neo
Sun TV Hindi GEC – Sun Neo

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *