गुड्डी मारुति सोनी सब के ‘पश्मीना: धागे मोहब्बत के’ में अपनी भूमिका के बारे में कहती हैं, “मेरा किरदार काफी उत्साही है और अपने पोते से प्यार करती है”

हिंदी टीवी12 Februaryसोनी सब

पश्मीना – धागे मोहब्बत के देखते रहिए, हर सोमवार से शनिवार रात 10:30 बजे, केवल सोनी सब पर

Guddi Maruti as Doly in Pashminna
Guddi Maruti as Doly in Pashminna

कश्मीर की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर सेट किया गया, सोनी सब का ‘पश्मीना – धागे मोहब्बत के’ उम्मीद भरी आंखों वाली रोमांटिक लड़की पश्मीना (ईशा शर्मा) की प्रेम कहानी बताता है, जिसे पहली नज़र में ही कठोर स्वभाव वाले बिज़नेसमैन राघव (निशांत मलकानी) से प्यार हो जाता है। भले ही दोनों प्रेमी कई बाधाओं का सामना करने के बाद एक होने वाले थे, लेकिन नियति ने उनके लिए कुछ और ही लिख रखा था, जिससे वे एक बार फिर अलग हो गए। इस रोमांटिक ड्रामा ने एक साल का लीप लिया है और नए किरदारों ने एन्ट्री ली है। ऐसा ही एक किरदार उत्साही दादी डॉली के रूप में अनुभवी अभिनेत्री गुड्डी मारुति का है।

जबकि कहानी ने लीप लिया है, पश्मीना की ऋषि (लीनेश मट्टू) से सगाई हो रही है, और गुड्डी मारुति उसकी उत्साही दादी, डॉली का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। एक स्पष्ट बातचीत में, उन्होंने अपने किरदार, कश्मीर में शूटिंग करने, और अपने ऑन-स्क्रीन पोते, लीनेश के साथ अपने कनेक्शन के बारे में खुलकर बात की।

अपने किरदार के बारे में कुछ बताएं?

मैं दादी की भूमिका निभा रही हूं जो अपने पोते से बहुत प्यार करती है और उसे उसके साथ मस्ती करना पसंद है। वह ऐसी दादी है जिसे ऋषि को चंचलतापूर्वक चिढ़ाना और उसे हंसाने के लिए थोड़ा परेशान करना पसंद है। जो बात दादी को आकर्षक बनाती है कि वह उनका कहानी में मनोरंजन और हल्केपन का पहलू बढ़ाना है। भले ही भावनात्मक पल होंगे, लेकिन इस किरदार का सार जीवन का आनंद लेने और अपने पोते व पूरे परिवार के साथ के खास बॉन्ड को संजोने के इर्द-गिर्द घूमता है।

Pashminna - Dhaage Mohabbat Ke Written
Pashminna – Dhaage Mohabbat Ke

पश्मीना की शूटिंग करने का आपका अनुभव कैसा रहा?

मुझे पश्मीना की टीम का फ़ोन आया, और यह अच्छी खबर थी। उन्होंने मुझे जल्द ही कश्मीर में होने वाली शूटिंग के बारे में बताया और इससे मेरी दिलचस्पी बढ़ी। शूटिंग बहुत अच्छे से हुई, ज्यादातर कश्मीर में। फिर हम बाकी काम निपटाने के लिए वापस मुंबई आ गए। शो के लिए कश्मीर की खूबसूरत जगहों पर शूटिंग करना अच्छा रहा। मैंने वहां खूब मज़ा किया।

स्क्रीन पर ऋषि (लीनेश मट्टू) के साथ आपका बॉन्ड कैसा था?

लीनेश और पूरी टीम के साथ काम करके बहुत ही अच्छा लगा। ऑफ़-स्क्रीन भी, हम खूब मस्ती करते थे। जब भी हम साथ शूटिंग करते, तो हमारा साथ बैठना और खाना—पीना होता था। हम खूब बातें करते थे और हम सब अच्छे से घुलमिल गए थे। जब आपके साथ एक बेहतरीन टीम होती है, तो सब कुछ अच्छे से हो जाता है और शूटिंग में बहुत मज़ा आता है।

Pashminna - Dhaage Mohabbat Ke
Pashminna – Dhaage Mohabbat Ke

यह शो आपके उन शो से किस तरह से अलग है, जिनमें आपने काम किया है?

जो बात इस शो को खास बनाती है, वह यह है कि इसे कश्मीर पर सेट किया गया है और यही इसे प्रामाणिक बनाता है। यह शो प्यार और जुनून के बारे में है। यह कश्मीर की सुंदरता और प्रेम की खूबसूरती को दर्शाता है। यह शो कश्मीर की शानदार पृष्ठभूमि में प्यार को जीने के बारे में है। इसकी अनूठी पृष्ठभूमि शो में विशेष आकर्षण जोड़ती है, जो इसे अन्य शो से अलग बनाती है। मेरे विचार में, प्रेम और कश्मीर की सुंदरता पर फोकस वाकई इसे अनोखा बनाता है।

चूंकि मनोरंजन उद्योग में आपका अनुभव व्यापक है, क्या आपने शो में युवा कलाकारों का मार्गदर्शन किया, या क्या वे किसी सलाह के लिए आपके पास आए थे?
सेट पर हम ढेर सारी बातें करते थे जहां मैं कलाकारों को कहानियां सुनाया करती थी। भले ही मैंने उन पर अपनी सलाह नहीं थोपी, लेकिन अगर उन्हें किसी भी मार्गदर्शन की ज़रूरत पड़ी तो मैंने हमेशा खुद को उनके लिए सुलभ और उपलब्ध रखा। वे अक्सर अपनी कला के विभिन्न पहलुओं और यहां तक कि इंडस्ट्री से संबंधित जानकारी या सलाह लेने के लिए भी मेरे पास आते थे। अपने अनुभवों को साझा कर पाना और अगली पीढ़ी के कलाकारों को समर्थन देना वाकई संतुष्टिदायक था।

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *