पश्मीना – धागे मोहब्बत के में, एक साल का लीप लिया गया है जहां पश्मीना और ऋषि की शादी होने वाली है

हिंदी टीवी2 Februaryसोनी सब

देखते रहिए, हर सोमवार से शनिवार रात 10:30 बजे, केवल सोनी सब पर, पश्मीना – धागे मोहब्बत के

Pashminna - Dhaage Mohabbat Ke Written Updates
Pashminna – Dhaage Mohabbat Ke Written Updates

खूबसूरत कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित, सोनी सब का ‘पश्मीना – धागे मोहब्बत के’ दो प्रेमियों – राघव (निशांत मलकानी) और पश्मीना (ईशा शर्मा) की प्रेम कहानी बताता है। इस जोड़े को अपने मिलन की यात्रा में कई बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। शो में एक साल का लीप आने वाला है, जिससे उनकी प्रेम कहानी में नए मोड़ आएंगे।

हालिया एपिसोड्स में, पश्मीना और राघव के मिलन ने एक दुखद मोड़ ले लिया है, क्योंकि पश्मीना के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते समय राघव रेलिंग से गिर गया, जिससे उसका निचला शरीर लकवाग्रस्त हो गया। लीप के बाद, पश्मीना अपनी मां प्रीति (गौरी प्रधान) के साथ कश्मीर वापस आ गई है। दर्शकों को एक चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलता है, जहां पश्मीना की अब एक नए आदमी, ऋषि (लीनेश मट्टू) से सगाई हो गई है। जहां पश्मीना अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर राघव ठीक हो जाता है और उससे फिर मिलने के लिए कश्मीर चला जाता है।

पश्मीना – धागे मोहब्बत के

घटनाओं के ये दिलचस्प मोड़ और नए किरदारों का आगमन ‘पश्मीना – धागे मोहब्बत के’ के इस अगले चरण में दर्शकों का दिल जीतने का वादा करता है।

Isha Sharma - Pashminna
Isha Sharma – Pashminna

पश्मीना की भूमिका निभाने वाली ईशा शर्मा ने कहा, “भले ही पश्मीना वास्तव में राघव से प्यार करती थी, लेकिन उसके परिवार से लगातार अस्वीकृति का सामना करने और अपनी मां की कश्मीर लौटने की इच्छा ने उसे सहमत होने के लिए मजबूर किया। राघव के प्रति अपनी भावनाओं के बावजूद, पश्मीना एक केयरिंग दोस्त ऋषि के साथ जीवन में आगे बढ़ने का चुनौतीपूर्ण निर्णय लेती है, जो उससे बहुत प्यार करता है। इस हकीकत को स्वीकार करते हुए कि राघव के साथ उसकी प्रेम कहानी का शायद कोई भविष्य न हो, कहानी में एक रोमांचक लीप आता है।”

Leenesh Mattoo as Rishi in Pashminna
Leenesh Mattoo as Rishi in Pashminna

सोनी सब – पश्मीना

ऋषि की भूमिका निभाने वाले लीनेश मट्टू ने कहा, “पश्मीना के जीवन में ऋषि की एन्ट्री एक महत्वपूर्ण मोड़ पर होती है, और वह उससे सच्चा प्यार करने लगता है। राघव के प्रति पश्मीना की भावनाओं और यह बात जानने के बावजूद कि वह उससे प्यार नहीं करती है, ऋषि तब भी उससे शादी करने को तैयार है क्योंकि वह मानता ​​​​है कि उसका प्यार पश्मीना के जीवन में खुशी और सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कई संभावित चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, ऋषि का एकतरफा प्यार उनके रिश्ते में एक अनोखा पहलू जोड़ता है, जिससे राघव के कश्मीर लौटने पर कहानी में एक दिलचस्प प्रेम त्रिकोण बनता है।”

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *