कन खजूरा, सोनी लिव ने ‘मैगपी’ के हिन्‍दी रूपांतरण ‘कन खजूरा’ के कलाकारों का खुलासा किया

हिंदी टीवी19 Januaryओटीटी नई रिलीज

इस शो के कलाकारों में मोहित रैना, रोशन मैथ्‍यू, सारा जेन डियास आदि शामिल हैं – कन खजूरा

Kan Khajura SonyLIV
Kan Khajura SonyLIV

सोनी लिव ने दुनियाभर में प्रशंसित क्राइम ड्रामा ‘मैगपी’ के हिन्‍दी रूपातंरण में अभिनय करने वाले शानदार कलाकारों का खुलासा कर दिया है। इस रूपांतरण का टाइटल ‘कन खजूरा’ है। इन कलाकारों में मोहित रैना, रोशन मैथ्‍यू, सारा जेन डियास, महेश शेट्टी, निनाद कामत, त्रिनेत्र हलदर, हीबा शाह और ऊषा नादकर्णी शामिल हैं। ऐसे कलाकारों के साथ ‘कन खजूरा’ निश्चित रूप से एक दमदार कहानी लेकर आएगा, जिसमें गहराई और भावनात्‍मक जुड़ाव होगा।

मोहित रैना ने कहा, ‘‘किसी थ्रिलर का हिस्‍सा बनना एक एक्‍टर के लिये हमेशा रोमांचक, लेकिन मेहनत कराने वाला होता है। मेरे किरदार के विभिन्‍न पहलू हैं और इसे निभाना एक बड़ी जिम्‍मेदारी रहा। किरदार में ढलने के लिये हमने कई लुक्‍स को आजमाया, ताकि वह पूरी तरह से सटीक रहे। ‘मैगपी’ एक ग्‍लोबल सेंसेशन थी। उसकी कहानी सीमापार जाने और भारतीय दर्शकों के लिये रूपातंरित किये जाने का इंतजार कर रही थी।

‘कन खजूरा’ जल्‍दी ही सोनी लिव पर स्‍ट्रीम होगा!

SonyLiv App Download
Indian OTT News

मैं चंदन जैसे फिल्‍ममेकर के साथ इस कहानी का हिस्‍सा बनकर बड़ा खुश हूँ और बेहतरीन कलाकार तो मेरा साथ दे ही रहे हैं। राइटिंग, क्रियेटिव और प्रोडक्‍शन टीमें भी प्रतिभा से संपन्‍न हैं। उस शो की विरासत को सम्‍मान देने और दर्शकों को एक यादगार सफर पर ले जाने के लिये यह हमारी मिली-जुली कोशिश है।’’

‘कन खजूरा’ एक दिलचस्‍प सीरीज है, जिसे अजय राय ने प्रोड्यूस किया है और चंदन अरोड़ा इसके डायरेक्‍टर हैं। यह शो यस स्‍टूडियोज से मिले एक लाइसेंस के तहत अपने ओरिजिनल फॉर्मेट में है। एडम बिज़ांस्‍की, ओमरी शेनहार और डाना एडेन द्वारा निर्मित, यह शो बड़ी कुशलता से एक परिवार के टूटे रिश्‍तों की पेचीदगी दिखाता है। इसमें धोखा, छुटकारा और मानवीय उत्‍साह के लचीलेपन जैसे विषयों को दिखाया गया है।

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *