मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो ‘ जल्द आ रहा है केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन पर

नीलू वाघेला जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन पर वकील के रूप में दिखाई देंगी – मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो

Main Maayke Chali Jaaungi Tum Dekhte Rahiyo
Main Maayke Chali Jaaungi Tum Dekhte Rahiyo

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन हर आयु वर्ग के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले कई शो के साथ मनोरंजन उद्योग में एक ट्रेंड सेटर रहा है. अब वह एक नए शो के साथ आ रहा है जिसका नाम है “मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो.” इस शो के लिए कलाकारों के चयन को अंतिम रूप दिया जा चुका है और टेलीवीजन उद्योग के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक नीलू वाघेला को इस शो में एक प्रमुख किरदार निभाने के लिए चुना जा चुका है. वह जल्द ही एक वकील के रूप में नज़र आएंगी!

Sony Entertainment Television
Sony Entertainment Television

संपर्क करने पर नीलू वाघेला ने कहा “हां, यह सच है, मैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन के नए शो मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो” का हिस्सा हूँ. मेरे ऑनस्क्रीन किरदार का नाम है सत्या देवी और वह आज की महिला है, पढी लिखी और पेशे से वकील है. मैं पहले भी इस तरह के किरदार निभा चुकी हूं. मुझे यकीन है कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आएगा..”

Neelu Vaghela
Neelu Vaghela

‘मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो ‘ जल्द आ रहा है केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन पर!

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *