पेरिस 2024 के लिए अब तक का सबसे व्यापक और बेमिसाल ओलंपिक कवरेज पेश करेगा – जियोसिनेमा

हिंदी टीवी13 Julyटेलीविजन न्यूज़

जियोसिनेमा – पेरिस ओलंपिक 2024

Where To Watch Olympics Live
Where To Watch Olympics Live ?

पेरिस 2024 के आधिकारिक प्रसारण और डिजिटल पार्टनर वायकॉम18 ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे इमर्सिव ओलंपिक प्रेजेंटेशन की घोषणा की है। इसमें कई खेलों में भारत के लिए ओलंपिक पदक जीत चुके पूर्व चैंपियनों द्वारा किया जाने वाला प्रेजेंटेशन शामिल है। 20 कंकररेंट फीड और चैंपियन ओलंपियनों के साथ व्यापक कवरेज 26 जुलाई, 2024 से स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर और जियोसिनेमा पर निःशुल्क शुरू होगा। नेटवर्क ने अपनी कैम्पेन फिल्म ‘दम लगा के… हईशा’ भी लॉन्च की है, जिसमें ओलंपिक को बिल्कुल अलग तरह से पेश किया गया है।

पहली बार, भारत में ओलंपिक कवरेज को जियोसिनेमा पर 20 कंकररेंट फीड्स में निःशुल्क प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे प्रशंसक अपने पसंदीदा डिवाइस पर कभी भी, कहीं भी ओलंपिक खेलों में अपने पसंदीदा एक्शन और भारतीय खिलाड़ियों के परफार्मेंस को देख सकेंगे। प्रेजेंटेशन में 17 खेलों से जुड़े फीड्स और तीन क्यूरेटेड फीड्स होंगे, जो 4K में उपलब्ध होंगे। क्यूरेटेड फीड्स में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक इंडिया फीड शामिल होगी, जो दर्शकों को मैदान पर होने वाली भारतीय दल की सभी गतिविधियों को देखने की आज़ादी देती है।

पेरिस ओलंपिक

इसके अलावा पहली बार महिला एथलीट फ़ीड पेश किया जाएगा, जो खेलों के दौरान विशेष रूप से महिला ओलंपियन की यात्रा को कैप्चर करेगी। खास तौर पर तैयार फ़ीड में अंग्रेजी और हिंदी भाषा में ग्लोबल एक्शन फ़ीड भी होगी, जिससे दर्शक पेरिस 2024 के दौरान दुनिया के बेहतरीन एथलीटों को एक्शन में देख सकेंगे।

लीनियर प्लेटफ़ॉर्म पर, स्पोर्ट्स18-1, स्पोर्ट्स18-1 एचडी, स्पोर्ट्स18-2 भारत पर केंद्रित फ़ीड चलाएंगे जबकि ग्लोबल एक्शन स्पोर्ट्स18-3 पर उपलब्ध होगा। स्पोर्ट्स18-1 और स्पोर्ट्स18-1 एचडी अंग्रेजी में खेलों को पेश करेंगे, जबकि तमिल और तेलुगु भाषा बटन पर उपलब्ध होंगे। स्पोर्ट्स18-2 पेरिस 2024 को हिंदी भाषा में पेश करेगा।

JioCinema Streaming Olympics 2024 Paris
JioCinema Streaming Olympics 2024 Paris

उद्घाटन समारोह के दौरान भारत के फ्लोट पर एक डेडिकेटेड कैमरा फ़ीड होगी, जो दर्शकों को भारतीय दल का रिंग-साइड व्यू देगी। इसके अलावा, दर्शक स्टूडियो के एक डोमेन विशेषज्ञ के साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ लाइव साक्षात्कार के साथ भारतीय पदक के क्षणों की कवरेज का आनंद ले सकेंगे।

पेरिस 2024 के लिए वायकॉम18 के विशेषज्ञों की पूरी सूची यहां दी गई है-

डोमेनएक्पर्ट
कोर ग्रुपसानिया मिर्ज़ा
कोर ग्रुपविरेन रास्क्वीन्हा
कोर ग्रुपसोमदेव देववर्मन
कोर ग्रुपनेहा अग्रवाल
कोर ग्रुपनिशा मिलेट
कोर ग्रुपमुरली श्रीशंकर
कोर ग्रुपसौरव घोषाल
तीरंदाजीराहुल बनर्जी
तीरंदाजीअतानु दास
बैडमिंटनपी. कश्यप
मुक्केबाजीविजेंदर सिंह
हॉकीजुगराज सिंह
शूटिंगहीना सिद्धु
शूटिंगजयदीप करमाकर
स्विमिंगवीरधवल खड़े
कुश्तीसाक्षी मलिक

दर्शक जियोसिनेमा (iOS और Android) डाउनलोड करके भी अपने पसंदीदा खेल देखना जारी रख सकते हैं। नवीनतम अपडेट, समाचार, स्कोर और वीडियो के लिए, प्रशंसक फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब और व्हाट्सऐप पर जियोसिनेम को फालो कर सकते हैं।

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *