इश्क़ जबरिया की अभिनेत्री सिद्धि शर्मा के बिहारी लहजे ने जीता प्रयागराज वासियों का दिल, जाने कैसे !

हिंदी टीवी28 Juneसन नियो

अभिनेत्री सिद्धि शर्मा इश्क़ जबरिया

Siddhi Sharma’s Bihari Accent Wins Hearts
Siddhi Sharma’s Bihari Accent Wins Hearts

कलाकारों को अक्सर अपने आरामदायक क्षेत्र से बाहर निकलकर कुछ नया सीखने की जरुरत होती है ख़ास तौर पर भाषा और लहजों को लेकर। सन नियो के शो ‘इश्क़ जबरिया’ में गुलकी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सिद्धि शर्मा ने भी हाल ही में ऐसी ही एक चुनौती का सामना किया। यह शो बिहार क्षेत्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें स्थानीय लहजे की प्रामाणिकता की बहुत आवश्यक है।

प्रयागराज में हुई शूटिंग के दौरान एक घटना को याद करते हुए सिद्धि शर्मा ने बताया, “जब हमने ‘इश्क़ जबरिया’ शो की शूटिंग करनी शुरू की, तो हमारी पहली आउटडोर शूटिंग प्रयागराज शहर में हुई। चूंकि यह शो बिहार क्षेत्र पर आधारित है, इसलिए हमें बिहारी लहजे का उपयोग करना ही था। शुरुआत में, मुझे इस भाषा के लहजे को पकड़ने में बहुत कठिनाई हुई और मैं इसे बोलने में बहुत गलतियां की। मैं मुंबई में पैदा हुई और पली-बढ़ी हूं और मेरा होमटाउन जयपुर में है जहां हम घर पर मारवाड़ी भाषा का उपयोग करते हैं इसलिए बिहारी लहजा मेरे लिए नया था।

Sun TV Hindi GEC - Sun Neo
Sun TV Hindi GEC – Sun Neo

उन्होंने आगे कहा, “ इस भाषा को सीखने के लिए मैंने कई फिल्में देखी। मुझे आज भी याद है जब प्रयागराज में शूटिंग के दौरान एक दिन, एक स्थानीय व्यक्ति मेरे पास आया और पूछा कि क्या मैं उसी क्षेत्र से हूं। जब मैंने उसे बताया कि मैं यहाँ की नहीं हूं, तो वह हैरान रह गया और कहने लगा कि मैं बिलकुल स्थानीय लोगों की तरह बोलती हूं। वह पल मेरे लिए बड़ी जीत थी क्योंकि इसका मतलब था कि मैंने लहजा इतनी अच्छी तरह से सीख लिया था कि स्थानीय व्यक्ति को यह समझ नहीं आया कि मैं उस क्षेत्र की नहीं हूं।”

इश्क़ जबरिया

दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ड्रामा शैली में बना शो है जो गुलकी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एयर होस्टेस बनने का सपना देखती है। अपनी कठोर सौतेली माँ के हाथों प्रताड़नाओं को झेलने के बावजूद, गुलकी अपनी उम्मीद और सपने को पीछे नहीं छोड़ती है। उसकी यह जर्नी कई अप्रत्याशित मोड़ों से गुजरती है और नियति उसे प्यार के रास्ते पर ले जाती है। इस शो की मुख्य भूमिकाओं में काम्या पंजाबी, सिद्धि शर्मा और लक्ष्य खुराना हैं, जिसे देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

‘इश्क़ जबरिया’ देखने के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *