आदित्य से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी दुविधा थीः जरीना वहाब

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन

Zarina Wahab
Zarina Wahab

जिंदगी के क्रॉसरोड्स जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है। इसमें कुछ जिंदगी को बदल देने वाली कहानियां सुनाई जाएंगी, जो जिंदगी की नाटकीयता पर आधारित होंगी। ज्ञान, सलाह-मशविरा और विचारों के इमोशनल रोलरकोस्टर पर सवार करने का वादा करने वाले जिंदगी के क्रॉसरोड्स को राम कपूर होस्ट करेंगे। इसे शबीना खान ने प्रोड्यूस किया है और लिखा है महादेव ने। यह शो हर एपिसोड में नई कहानी को प्रस्तुत करेगा और कलाकारों के सामने आने वाली दुविधा को चर्चा के लिए खुला छोड़ दिया जाएगा। स्टुडियो में ऑडियंस भी खास होगी। वीकडे प्राइमटाइम पर एक रोचक और अब तक अनदेखा फॉर्मेट है, जिसके रोमांचक होने की उम्मीद की जा सकती है।

एक ऐसी ही कहानी है ‘मां’ के विषय पर, जहां बहुमुखी प्रतिभा की धनी अदाकारा जरीना वहाब एक माँ की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने बेटे की खुशी के लिए सबकुछ करती है। यह कहानी ऐसी मां के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहू का सारा सच जानती है। क्या वह अपने बेटे की खुशी के लिए सच को छिपा जाएंगी? यह एक भावुक कहानी है, जो न केवल ऑडियंस को अपने विचार व्यक्त करने को प्रेरित करेगी, बल्कि उनके फैसले के पीछे छिपे ‘क्यों’ पर बहस भी छेड़ेगी। निश्चित तौर पर ऑडियंस के विचारों में मतभेद उभरेंगे तो कई ऐसी बातें भी सामने आएंगी, जो हर एक को विचार करने को मजबूर करेगी।

Sony Entertainment Television
Sony Entertainment Television

जरीना वहाब

अपनी जिंदगी में आई दुविधा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरी मां मेरी आदित्य (पंचौली) से शादी को लेकर बहुत खुश नहीं थी लेकिन मैं उनसे प्यार करती थी और उनके साथ शादी करना चाहती थी। यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी दुविधा थी। अब मुझे महसूस होता है कि मेरा फैसला बिल्कुल सही था। हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में किसी न किसी वक्त दुविधाओं से घिरा होता है और विकल्प भी खुद के अंदर से ही आते हैं। हम सबसे सलाह ले सकते हैं लेकिन करते वहीं हैं जो दिल कहता है।”

जिंदगी के क्रॉसरोड्स, 6 जून से हर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को रोज रात 8.30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *