पोरस के मुख्य कलाकार रोहित पुरोहित सेट पर घायल हुए – सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन

पोरस हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर

Porus lead actor Rohit Purohit injured
Porus lead actor Rohit Purohit injured

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की महाकृति ‘पोरस’ में ​राजा सिकंदर की भूमिका निभाने वाले हैंडसम रोहित पुरोहित अपने समर्पण और कोशिशों के लिए जाने जाते हैं। यह एक्टर जो अब घर—घर जाना जाने वाला नाम बन गए हैं, उन्होंने अपने फैंस को उनकी प्रशंसा करने का एक और मौका दे दिया है। हाल ही एक एक्शन दृ​श्य की शूटिंग करते हुए, जब यह एक्टर कूदा तो उनका टखना मुड़ गया। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि उनके पैर में फ्रेक्चर है।

Sony Entertainment Television
Sony Entertainment Television

पूछे जाने पर, एक्टर ने कहा, “वह महान लड़ाई शो पर शुरू होने जा रही है और मैं एक ऐसे ही एक्शन दृश्य की शूटिंग कर रहा था। मुझे ऊंचाई से कूदना था और स्वाभाविक रूप से वहां नीचे क्रैश मैट भी थी, मैंने अपना संतुलन खो दिया और मेरा पैरा एक तरफ से मुड़ गया। बिल्कुल, प्रोडक्शन टीम घबरा गई और उन्होंने मुझे तुरंत ही हॉस्पिटल पहुंचा दिया। जब आप वाकई क​ड़ी मेहनत करते हैं तो ऐसी चीजें हो जाती हैं और आपको हार नहीं माननी चाहिए। शो जारी रहना चाहिए।”

Sony Liv Streaming Online
Sony Liv Streaming Online

अपने काम और फैंस के प्रति रोहित का जोश और समर्पण प्रशंसनीय है। हर उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। देखिए ‘पोरस’ हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *