दिल ही तो है के सेट पर पूनम ढिल्लो का प्रशंसक

Bijay Anand and Poonam Dhillon
Bijay Anand and Poonam Dhillon

हमारी जिंदगी में, ऐसे कुछ ऐसे लोग होते हें जो हमारे रोल मॉडल्स की तरह काम करते हैं। वे अच्छा काम करने के लिए हमें प्रेरित करते हैं और उनके साथ काम करने का मौका मिलने से ज्यादा भाग्यशाली और क्या हो सकता है! सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो ‘दिल ही तो है’ में विजयपथ नून की भूमिका निभा रहे प्रसिद्ध टेलीविजन एक्टर बिजय आनंद को भी ऐसा ही भाग्यशाली मौका मिला है। यह अनुभवी एक्टर निपुण एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिन्होंने सिनेमा और भारतीय टेलीविजन पर भी सफलता का स्वाद चखा है।

पूनम ढिल्लो पिछले 40 यशस्वी सालें से मनोरंजन उद्योग का हिस्सा रही हैं, जिस दौरान उन्होने कई यादगार फिल्में और शोज़ किए हैं। उनके कोस्टार बिजय आनंद सेट पर उनके कई प्रशंसकों में से एक हैं। उन्होंने पूनम ढिल्लो के साथ काम करने का मौका मिलने के बारे में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। अपनी पोस्ट के माध्यम से बिजय ने न केवल अपनी खुशी जाहिर की है, बल्कि अपने फॉलोअर्स के लिए पूनम ढिल्लो की एक खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की है। इस पोस्ट को सैकड़ों लाइक्स मिली है और यह गिनती तेजी से बढ़ रही है।

पूनम ढिल्लो के साथ काम करने के अपने अनुभव पर, बिजय आनंद ने कहा, “मैं प्रतिभाशाली एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो के साथ काम करके खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 1979 में, जब मैंने पूनम जी को उनकी फिल्म ‘नूरी’ में देखा था, तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे उनके साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिलेगा। 39 साल बाद, मुझे उनके पति की भूमिका में कास्ट किया गया है! पूनम जी की आंखें अब भी उसी जोश, उत्साह, अच्छाई और थोड़े से नटखटपन के साथ चमकती है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर इस बेहतरीन शो ‘दिल ही तो है’ का इंतजार कर रहा हूं।”

‘दिल ही तो है’ जल्द आ रहा है सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *