दिल ही तो है जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर

‘दिल ही तो है’ में करण के लिए 100 ब्लेजर्स

भारतीय टीवी के पसंदीदा एक्टर्स में से एक, करण कुंद्रा जल्द ही छोटे परदे पर नए अवतार में नजर आने वाले हैं। वे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाली प्रेम गाथा, ‘दिल ही तो है’ में ऋत्विक नून का किरदार निभा रहे हैं। करण कुंद्रा उर्फ ऋत्विक दिल्ली के एक रईस बिजनेसमैन हैं। रोचक तथ्य यह है कि शो में करण के लिए 100 ब्लेजर्स बनाए गए हैं।

उन्हें इस शो के दौरान अलग-अलग स्टाइल के ब्लेजर्स को ट्राउजर्स और जींस के साथ पहने देखा जा सकेगा। ऋत्विक के कैरेक्टर और स्टाइल को देखते हुए, कॉस्च्युम डिजाइनिंग टीम ने कड़ी मेहनत की है और उनके लिए बेस्ट आउटफिट्स तैयार किए हैं।

Dil Hi Toh Hai Sony TV Serial Actress Name
Dil Hi Toh Hai Sony TV Serial Actress Name

दिल ही तो है सीरियल दिखाइए

कॉस्च्युम डिजाइनर्स की एक कुशल टीम ने कई हफ्तों तक कड़ी मेहनत कर ऋत्विक के ब्लेजर्स में डिजाइनिंग और वेरिएशन लाया है। करण कुंद्रा ऑफ स्क्रीन भी स्टाइलिश पर्सनालिटी हैं, जिससे उन्हें ऋत्विक नून का किरदार बिना किसी समस्या के निभाने में मदद मिली है। ऋत्विक एक बिजनेस टायकून है, जो महंगी कारें चलाते हैं और हमेशा अपने ही स्टाइल में रहते हैं।

अपने लुक्स पर चर्चा करते हुए करण ने कहा, “मैं क्लासी बिजनेसमैन की भूमिका निभा रहा हूं। मेरे लिए डिजाइन किए गए कॉस्च्युम भी स्टाइलिश और एलिगेंट दिखने चाहिए। यह रोचक है कि मैं इस शो में 100 ब्लेजर्स और सूट्स पहनने वाला हूं। कॉस्च्युम डिजाइनिंग टीम ने छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान दिया है, खासकर ऋत्विक के कपड़ों के लुक्स और स्टाइलिंग में।

Sony Liv Streaming Online
Sony Liv Streaming Online

टीवी पर पुरुष कलाकार के अपीयरेंस को लेकर मेहनत कम ही की जाती है, लेकिन मेरे किरदार को उभारने के लिए जितनी मेहनत की गई है, उसकी तारीफ करना तो बनता है। मैं उनके प्रयासों से खुश हूं, जो जल्द ही टीवी पर नजर आएंगे। मुझे यकीन है कि हमारे प्यारे दर्शक इन प्रयासों की जरूर तारीफ करेंगे।”

हिंदी टीवी
Written by

हिंदी टीवी

हिंदी टीवी इंडियन टीवी इन्फो की संपादकीय टीम है, जो टीवी सीरियल, ओटीटी रिलीज़, वेब सीरीज़, फिल्में, कलाकारों, टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें, अपडेट और विस्तृत जानकारी प्रकाशित करती है। हमारी टीम आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विश्वसनीय और अद्यतन मनोरंजन समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *